RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर के वायु सैनिक दानिश आलम असम विमान हादसे में शहीद, गांव में शोक की लहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।भोजपुर जिले के लिए बेहद दुखद खबर है। असम के जोरहाट एयरबेस में भारतीय वायुसेना के AN-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से अग्निवीर वायु सैनिक दानिश आलम शहीद हो गए। इस हादसे में कुल पांच वायुसेना कर्मियों की मृत्यु हुई है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि विमान नियमित उड़ान (रूटीन सॉर्टी) के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
जानकारी के अनुसार असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन के समीप भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक हादसे में कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव के 22 वर्षीय अग्निवीर वायु सैनिक दानिश आलम ने देश सेवा करते हुए बलिदान हो गया।
मृतकों में अग्निवीर वायु सैनिक दानिश आलम के अलावा स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा और अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत शामिल हैं। हादसे में सह-पायलट घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
दानिश आलम भोजपुर जिले के निवासी थे। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related posts

मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

“टेलीविजन मेरी जड़ें हैं” — नए प्रोजेक्ट्स और रियलिटी शोज़ को लेकर उत्साहित हैं चाहत खन्ना।

rktvnews

कृषि क्षेत्र में सुधार कर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने पर हुई चर्चा!राजस्थान मिशन 2030 की रूपरेखा निर्धारण हेतु परामर्श शिविर का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर (कालसी) स्थित यमुना नदी के तट पर स्नान/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया।

rktvnews

रोटी बैंक के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान ।

rktvnews

गोपालगंज:आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला पदाधिकारी द्वारा डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना स्थल का किया गया भौतिक सत्यापन।

rktvnews

Leave a Comment