RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका : यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 जून।दुमका नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर बैठक आयोजित।
सड़क सुरक्षा समिति, दुमका की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा नगर एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में दुमका नगर क्षेत्र के टीन बाजार चौराहा, सिंधी चौक सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में लगने वाले यातायात जाम की समस्या पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न पक्षों से प्राप्त सुझावों एवं चर्चाओं के उपरांत यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
निर्णय लिया गया कि नगर परिषद द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्रों में ओड-ईवन प्रणाली के तहत पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत एक दिन सड़क के दाहिनी ओर तथा दूसरे दिन सड़क के बायीं ओर वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कराई जाएगी। निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओं की बिक्री के कारण यातायात बाधित होता है, वहां जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स, जिला प्रशासन एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों, व्यवसायियों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूक करेंगे। जागरूकता अभियान के पश्चात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।
बैठक में बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से संचालित बाहरी वाहनों तथा तथाकथित ‘चाइना गाड़ियों’ के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही टोटो एवं ऑटो का संचालन केवल वैध परमिट एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप किए जाने पर बल दिया गया। बिना वैध दस्तावेज अथवा नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

भोजपुर: केंद्रीय मंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद कुंवर सिंह की जन्मस्थली का नहीं हो सका सर्वांगीण विकास: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बापू टावर के प्रदर्श का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त एवं लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराने में प्रभावी पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर के जगदरा गांव में पारंपरिक और प्राकृतिक रूप से मनाई गई होली।

rktvnews

Leave a Comment