RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:ब्लड बैंक को समृद्ध बनाना उद्देश्य : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

RKTV NEWS/पटना(बिहार)13 जून।आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा पटना के तत्वावधान में ताज सिटी सेंटर लोदीपुर पटना के सभा कक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कुल 18 लोगों ने रक्तदान किया। जिसका नेतृत्व जदा सीलन मोसेस एच आर मैनेजर ने किया।इस अवसर पर स्टेट ब्रांच से डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, डा सच्चिदानंद प्रसाद, रविन्द्र कुमार, जगत नारायण शर्मा, अंशुल रंजन, चन्द्र भूषण दीपक रहे तथा रक्तदान शिविर को सफल बनाया।
रेडक्रॉस के चेयरमैन डा बी बी सिन्हा ने बताया की 14जून को विश्व रक्तदाता दिवस है जिसके लिए विशेष रक्तदान सप्ताह चलाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक बढ़ाकर तथा रक्तदान संग्रह केन्द्र को समृद्ध बनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जरूरत मंदों को रक्त की आपूर्ति किया जा सके।इसी क्रम में आज शिविर आयोजित हुआ।यह आयोजन लगातार एक सप्ताह तक चलेगा।डा सिन्हा ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सबसे रक्तदान करने की अपील भी की है।डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने उपस्थित सभी रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए साल में जन्मदिन, वैवाहिक दिवस या पेरेंट्स के महत्व पूर्ण दिवस पर भी रक्तदान की सीख दी।
रक्तदान दाताओं में रवि पी सिंह, जबाशीलन मुसेस ,शंकर, महादेव मंडल, सुदीप सिन्हा,देव गोपाल जेबा ,साहिबा, जय शंकर मिश्रा, खुशबू कुमारी ,बादशाह मलिक, इंदल मंडल, राहुल कुमार शर्मा ,अभ्यास कुमार मिश्रा ,शुभम उपाध्याय,राज प्रसाद, स्वयं दीपक दास,सपना खताल,अरुण कुमार अनुष्का आदि रही।अंत में सबका धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

जयपुर:कृषि मंत्री ने सीकर में खाद एवं बीज फैक्ट्री के गोदाम पर की औचक कार्रवाई।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल रचेंगे विश्व कीर्तिमान- 53 लाख से ज्यादा लोगों ने खेलों में भाग लेने के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन – तैयारी में जोर-शोर से जुटे प्रतिभागी।

rktvnews

शास्त्रीय गायन व कथक नृत्य के द्वारा गंगा की आराधना अलौकिक ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 नवंबर 25

rktvnews

राजस्थान :नये कानून हमारे संविधान की तीन मूल भावनाओं – व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और सभी के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के आधार पर बनाये गये :मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment