RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:एस.डी.मेमोरियल कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।एस.डी. मेमोरियल कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बिहार टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व सुनीता देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।कार्यक्रम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने तथा स्वर्गीय सुनीता देवी एवं स्व प्रेम पंकज उर्फ ललन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव राहुल सरकार, अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, चेयरमैन आलोक अंजन, भोजपुर अध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता, समीर कुमार, डीपीएस इंटरनेशनल के निदेशक अंकुर आनंद, पंकज कुमार एवं अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
चेयरमैन आलोक अंजन ने कहा कि क्रिकेट युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज को जोड़ने का भी कार्य करता है।
अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में सचिव राहुल सरकार ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, आयोजकों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को चेयरमैन आलोक अंजन द्वारा नगद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।

Related posts

जयपुर:मतदाताओं को घर-घर जाकर किया जा रहा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण, ताकि शत प्रतिशत मतदान किया जा सके सुनिश्चित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विधि सम्मत हल निकाले : मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

बिना किसी बाधा न गड़बड़ी के पूरी कराई जाएगी परीक्षा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का छात्रों से संवाद, सफलता के मूल मंत्र साझा किए।

rktvnews

नवादा:नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी और भक्ति संवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment