RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : श्रीमदभागवत कथा के श्रवण से होता है कल्याण : अयोध्या नाथ दास जी महाराज

श्री त्रिदंडी स्वामी समाधि स्थल बक्सर एवं बड़ी मठिया आरा के पीठाधीश्वर अयोध्या नाथ जी महाराज द्वारा भागवत कथा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अप्रैल। श्रीमदभागवत कथा सुनने से जन्म जमांतर का पाप नष्ट हो जाता है। इसलिए श्रीमदभागवत कथा का अनुश्रवण करना चाहिए। उक्त बातें शाहपुर मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर प्रवचन के दौरान श्री त्रिदंडी स्वामी समाधि स्थल बक्सर एवं बड़ी मठिया आरा के पीठाधीश्वर संत अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज ने कही। सोमवार 7 अप्रैल को जलयात्रा निकलेगी जिसमे हजारों-हजार लोग शामिल होंगे। जलयात्रा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। व्यापक प्रबंध किया गया है। जलयात्रा सोमवार सुबह आठ बजे यज्ञ मंडप से निकालेगी जो सहजौली मठिया, लीलारी, गोपालपुर होते हुए रतनपुरा गाँव स्थित धर्मावती नदी पहुँचेगी। धर्मावती नदी से कलश मे जलभरी के बाद जलयात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुॅचेगी। इस महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष शारदानंद सिंह उर्फ गुडु यादव, कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, पत्रकार रवि यादव, हीरा ओझा, शिवप्रसन्न यादव, राकेश यादव, बंटी पांडे, अंकित पांडे, राजू धानुक, आजाद गुप्ता, धन पांडे, शिवशंकर सिंह, उमेश मिश्र सहित बङी संख्या मे लोग लगे हुए हैं।

Related posts

सिवान:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व, मद्य- निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता सूची- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:एस एस यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड : राज्यपाल श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

देहरादून:देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोपाल:ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment