RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में गौशाला और आश्रमों का किया भ्रमण।

उज्जैन/मध्यप्रदेश 07 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार को प्रात: उज्जैन नगर के विभिन्न आश्रमों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौमाता को चारा भी खिलाया। इसके पूर्व शनिवार की देर रात्रि उज्जैन पहुंचने पर फुटपाथ पर विश्राम कर रहे नागरिकों को कंबल वितरित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रात: संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। बाल्मिकी धाम में समाधि के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पश्चात भृर्तहरि गुफा पहुंचकर महंत रामनाथ जी से भेंट की। उन्होंने पूजा अर्चना के पश्चात गौशाला में गायों को चारा खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भैरवगढ़ केन्द्रीय जेल परिसर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ठंड में ठिठुरते लोगों को कंबल वितरित किए

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार देर रात उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने चामुंडा चौराहा पर ठंड में ठिठुरते हुए बुजुर्गों को कंबल बांटे। इसके बाद देवास गेट बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहां मौजूद यात्रियों को उन्होंने जब ठंड में ठिठुरते देखा तो उनसे बातचीत की और उन्हें कंबल वितरित किए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजधानी भोपाल में भी कुछ दिन पूर्व रैन बसेरों और शहर के विभिन्न हिस्सों में शीतकाल में फुटपाथ पर रात बिता रहे निर्धन लोगों से मुलाकात की थी और उन्हें कंबल वितरित किए थे। ऐसे नागरिकों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सहयोग के लिए प्रशासन को निर्देश भी दिए।

Related posts

बक्सर:प्राचार्य प्रो वीणा कुमारी ने किया मनोविज्ञान विभाग डी. के.कॉलेज के नवीकृत विभाग सह प्रयोगशाला का उद्घाटन।

rktvnews

राज्यपाल से फ्रांस के काउंसिल जनरल की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त: उपमुख्यमंत्री

rktvnews

सागर भाटिया उर्फ सागर वाली कव्वाली का नॉर्थ अमेरिका में परफॉर्म!

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने राज उच्च विद्यालय डुमराव कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

एक देश एक पोर्टल।

rktvnews

Leave a Comment