RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: टीटीई के साथ मारपीट के मामले में दो ट्रांसजेंडरों को किया गया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)30 दिसंबर। आरा रेल थाने द्वारा टीटीई के साथ मारपीट के आरोप में रविवार को दो ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार 16 दिसंबर को गाड़ी संख्या 15125 काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के C1 बोगी में बिहिया स्टेशन से कुछ अज्ञात ट्रांसजेंडर सवार हो गए थे, उसके बाद ट्रांसजेंडरों के द्वारा ट्रेन के टीटीई सुनील विश्वकर्मा के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसे लेकर टीटीई सुनील विश्वकर्मा के द्वारा रेल थाना पटना जंक्शन में अज्ञात ट्रांसजेंडरों के विरुद्ध एक लिखित आवेदन दिया गया था। तत्पश्चात उनके लिखित आवेदन के आधार पर रेल थाना आरा में कांड संख्या 163/ 24 दर्ज किया गया था।कांड के अनुसंधान के क्रम में पाया गया की घटना की स्थिति को कुछ ट्रांसजेंडर के द्वारा टीटीई के साथ मारपीट किया गया है। इसी क्रम में 29 दिसंबर को को आरा रेलवे स्टेशन से दो ट्रांसजेंडर 1. टीना एवं 2. बिजली दोनों शनिचरा स्थान, थाना बिहिया,जिला भोजपुर, को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि घटना की तिथि को इन्हीं के द्वारा टीटीई के साथ मारपीट किया गया था दोनों गिरफ्तार ट्रांसजेंडर को न्यायालय में उपस्थापन के बाद जेल भेज दिया गया।

Related posts

पटना:सितम्बर में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का भव्य शताब्दी-समारोह,दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप, भारत के ही नहीं विदेशों के हिन्दी-सेवी भी लेंगे भाग।

rktvnews

महाराजा कॉलेज आरा के मैदान में स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 23 रनों से विजई रहा।

rktvnews

अपने भारत की मातृशक्तियों का हृदय रहता है सदा कोहिनूर,सती सावित्री ने किया था यमराज के भी गुरूर को चकनाचूर, रानी लक्ष्मीबाई ने तोड़ा था अच्छे-अच्छे सुरमाओं को किया था चूर -चूर:डॉ.राजेश कुमार गौतम –

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भुवनेश्वर में एक बैठक में ओडिशा में आपदा प्रबंधन और वामपंथी उग्रवाद (LWE) की समीक्षा की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ओडिशा में विद्युत क्षेत्र की समीक्षा की।

rktvnews

झारखंड: चतरा:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखण्ड राँची से प्राप्त दो VR-LED SCREEN युक्त जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment