आरा/भोजपुर ( सुनिल सिंह)23 जून। भोजपुर लोजपा रामविलास के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिंटू तिवारी उर्फ अविनाश चंद्र तिवारी के चाचा की ट्रेन हादसा में विगत दिनों हुई मौत पर भोजपुर लोजपा रामविलास का शिष्टमंडल शोकाकुल परिजनों से मिल शोक संवेदनाएं प्रकट की। शिष्टमंडल में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आजाद,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, जिला महासचिव सोनू पासवान ,उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद,अविनाश सिसोदिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
