RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:भक्ति और कला का संगम : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘द्वादश घंटा अखंड घुंघरू नाद’ संपन्न।

कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मार्गदर्शन में पहली बार सम्पन्न हुआ यह विशेष आयोजन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 18 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में द्वादश घंटा अखंड घुंघरू नाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः 7 बजे कुलपति डॉ. शर्मा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. देवमाईत मिंज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात यह आयोजन सायं 7 बजे तक निरंतर चलता रहा। पूरे 12 घंटे तक कथक विभाग के विद्यार्थियों ने अखंड रूप से घुंघरू नाद के साथ कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह कार्यक्रम कथक विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवाली सिंह के मार्गदर्शन तथा शोधार्थी रवि प्रकाश के निर्देशन में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक सशक्त एवं सार्थक मंच प्रदान करना था, जिसमें वे पूर्णतः सफल रहे। कार्यक्रम की सफलता में कथक विभाग की अतिथि व्याख्याता डॉ. गुंजन तिवारी एवं डॉ. मंजरी बख्शी का विशेष योगदान रहा। समूचा आयोजन भक्ति, साधना और सांस्कृतिक गरिमा का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जिसने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक प्रभावपूर्ण बना दिया।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया दिव्यांग शिविर।

rktvnews

भोजपुर:जिले में सुखाड़ की स्थिति, सरकार और जिला प्रसाशन बेपरवाह : चन्द्रदीप सिंह

rktvnews

भोजपुर:वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रशिक्षण संस्थान पिरौटा में हुआ सामूहिक गायन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

rktvnews

जनहित के कार्य कर जीवन को अर्थ पूर्ण बनाएं : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment