RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने की प्रेस वार्ता,शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)23 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत संपन्न मतदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कुल 70 वार्डों के 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया। जिले में कुल 2,53,711 मतदाताओं में से 1,35,536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 53.40 रहा।

निकायवार मतदान प्रतिशत

मानगो नगर निगम: 50.8%
जुगसलाई नगर परिषद: 59.6%
चाकुलिया नगर पंचायत: 72.9%

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (AMF) सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियमित निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मतदाताओं, प्रेक्षकों, चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोगी सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मतगणना निर्धारित तिथि 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related posts

लेनिन जयंती और भाकपा-माले स्थापना दिवस पर पूरे भोजपुर जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम।आरा के क्रान्तिपार्क में मना भाकपा-माले का स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर :ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू जिलाध्यक्ष संजय कु सिंह के नेतृत्व में किया गया स्वागत।

rktvnews

यूपी टी20 लीग मिनी ऑक्शन 2025 में कानपुर सुपरस्टार्स हुए और भी स्मार्ट।

rktvnews

पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल में कोयला उत्पादन में 7.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुंगेली-सरगांव के रामबोड़ में कुसुम स्मेल्टर प्लांट हादसा,हादसे में मृतकों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बाराचकिया चीनी मिल के पुनरुद्धार एवं नई चीनी मिल स्थापना हेतु NFCSF, नई दिल्ली द्वारा एरिया अध्ययन।

rktvnews

Leave a Comment