RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था पर क्यों चुप है?स्वास्थ्य विभाग:रघुपति यादव

लू से मरने वालों की संख्याओं में लगातार हो रही वृद्धि के बावजूद सदर अस्पताल में मरीजों के लिए पंखे की नही है समुचित व्यवस्था :रघुपति यादव

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)22 जून।आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के ख्वासपुर हजारी के टोला निवासी गोरख यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव का आरा के पकड़ी चौक पर गांव से आरा स्टेशन जाने के दरम्यान मोटरसाइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद जख्मी का इलाज आरा सदर अस्पताल में अपनी निगरानी में कराने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने उक्त जख्मी के इलाज के दौरान सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था को देख बिफर पड़े उन्होंने बताया की जख्मी के सिर पर काफी चोटें आई हैं सर फटा हुआ है जिसका सिटी स्कैन करवाया गया है ।जख्मी युवक राहुल कुमार यादव अभी तक बेहोश है।उन्होंने कहा की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है मरीजों के लिए नहीं शुद्ध जल पीने की व्यवस्था है और ना ही बाथरूम सुचारू रूप से चालू है और ना ही इतना तापमान टेंपरेचर गर्मी होने के बावजूद भी मरीज के पास न पंखा है ना एसी है।उन्होंने रोषपूर्ण शब्दो में कहा की स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक उपाधीक्षक डॉक्टर के लिए एसी की व्यवस्था की गई है लेकिन मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है यह दोहरी नीति सरकार और जिला की पदाधिकारियों की अच्छी नहीं है। एक और जहां गर्मी के लू लगने से इंसानों की मरने की तादाद जिले में काफी बढी हुई है और स्वास्थ्य विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगता है। ऐसे में गरीब गुरबा मरीजों को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है और सही सही इलाज ना होने की वजह से काल के गाल में समाते जा रहे हैं ।जो निंदनीय है।

Related posts

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए केशव प्रसाद सिंह।

rktvnews

सरकारी कामकाज में AI क्रांति: ई-दक्ष केंद्र इंदौर बना ‘स्मार्ट’ ऑफिस।

rktvnews

महाकुंभ में भव्य लेज़र वॉटर स्क्रीन शो का शुभारम्भ।

rktvnews

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) तथा भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षार्थी राष्ट्रपति से मिले।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

rktvnews

देवघर:राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment