RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री को पिटकुल प्रबंध निदेशक ने सौंपा 11 करोड़ रुपए का लाभांश चेक।

RKTV NEWS/देहरादून( उत्तराखंड)20 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 11 करोड़ रुपए का लाभांश का चेक प्रबंध निदेशक पिटकुल ने सौंपा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए विद्युत निगमों को पूरी सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। राज्य स्थापना की मूल संकल्पना में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाना था। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी पांच सालों में उत्तराखण्ड में राज्य की मांग के सापेक्ष ऊर्जा का उत्पादन हो। ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने पिटकुल के अधिकारियों को सितम्बर 2024 में पिटकुल के जिन नये उप-केन्द्रों का शिलान्यास किया गया उनके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक, पिटकुल पीसी ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिटकुल ने गत वर्ष 2022-2023 में 26.99 करोड़ रुपए की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 141.67 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया। विगत 3 वर्षों से उत्तराखण्ड शासन को प्रत्येक वर्ष 5 करोड़ रुपए का लाभांश दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिटकुल में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में पिटकुल की ट्रॉसमिशन उपलब्धता भी 99.70 प्रतिशत है। जिसके निर्धारित राष्ट्रीय मानकों 98 प्रतिशत से अधिक होने के फलस्वरूप पिटकुल को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन धनराशि का एक तिहाई विद्युत टैरिफ में छूट दिये जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, निदेशक पिटकुल जीएस बदियाल, पिटकुल से अरूण सबरवाल, मनोज कुमार शालू जैन, पंकज कुमार उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को दीं 400 करोड़ रुपए की सौगातें।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले में प्रातः सुबह 4 बजे से देर शाम तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड एक ट्रैक्टर व 600 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाइवा ट्रक को किया गया जप्त।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम।

rktvnews

मर्यादा में बंधे पुलिस कर्मी मांग-पत्र भी नहीं देते, उनकी तकलीफें देखकर बढ़ाईं सुविधाएं : मुख्यमंत्री

rktvnews

21 जून को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह -समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

rktvnews

लखीसराय:”जेंडर एकीकरण एवं दीदी अधिकार केंद्र” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment