
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर। गुरुवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में संचालित गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित छोटे बच्चों के बीच प्रदर्शनी मैच सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त अनुपमा सिंह उपस्थित रहीं।भोजपुर जिला के दो जांबाज खिलाड़ियों द्वारा भारत के लिए कुश्ती (रेसलिंग) में सिल्वर मेडल जीतने वाले सहोदर भाई- बहन अनुपम कुमार और अर्चना कुमारी को अंगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह देकर उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।तत्पश्चात गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी के अंशु कुमारी द्वारा नव पदस्थापित डी.डी.सी अनुपमा सिंह को शॉल से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों के बीच एक आकर्षक मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया जिसमें बच्चों ने काफी जोशीले अंदाज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब रिझाया। इस मौके पर अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह,अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष तुर्वान सिंह, आशीष कुमार केसरी,संरक्षक बब्लू कुमार सिंह,शशि भूषण सिंह, मजहर खान,भोजपुर क्रिकेट अकादमी के कोच कुमार विजय, तीरंदाजी अकादमी के कोच नीरज कुमार सिंह,रजनीश पाठक, धनंजय सिंह, सीमा कुमारी, प्रियंका देवी, शारदा देवी और गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक विनीत गौतम समेत सैकड़ों खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहें।
