RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उदयपुर में 180 करोड़ रूपये लागत की नई सीवरेज लाइन का असम के राज्यपाल कटारिया और नगरीय विकास मंत्री धारीवाल ने किया शिलान्यास।

उदयपुर/राजस्थान, 22 जून । असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और राज्य के स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल ने गुरुवार को नगर निगम के तत्वावधान में उदयपुर शहर के हिरण मगरी क्षेत्र स्थित आवरी माता मंदिर के पास सामुदायिक केंद्र परिसर से 180 करोड़ रुपए की नई सीवरेज लाइन के कार्य का शिलान्यास किया। शहर के 14 वार्डों के लिए होने वाला यह कार्य 24 महीने में पूर्ण होगा जिससे शहर के बड़े हिस्से को राहत मिलेगी।

उदयपुर को बनाएं पर्यटन में नंबर वन -कटारिया

असम के राज्यपाल कटारिया ने नगरीय विकास मंत्री से आह्वान किया कि सीवरेज कार्य के लिए स्वीकृत बजट में से शेष 25 करोड़ रुपयों के बजट से वंचित वार्डों में भी सीवरेज करवाया जाए तो ज्यादा से ज्यादा शहरवासियों को लाभ प्राप्त हो पाएगा। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत पूर्व में हुए कार्य में शहर के कुछ वंचित वार्डांे की सीवरेज संबंधित समस्या के निराकरण का भी आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें समन्वित प्रयास करते हुए उदयपुर को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन पर लाना है। उन्होंने शहर में छोटे-छोटे 3-4 फ्लाई ओवर बनाने की जरूरत बताते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने उदयपुर में नाइट टूरिज्म के विकास की दिशा में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंत्री धारीवाल का नगरीय विकास के क्षेत्र में निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है जिसके लिए वे आभारी हैं। कटारिया ने कहा कि सीवरेज लाइन का कार्य होने से शहर के सीवरेज कवरेज में व्यापक वृद्धि होगी जिससे बड़े तबके को राहत मिल सकेगी।

कार्य पूर्ण होने पर 72.69 प्रतिशत हो जाएगा शहर में सीवरेज का कवरेज।

मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राज्य में अमृत 2.0 योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहरों में घनी आबादी होने के कारण शत प्रतिशत मकानों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने उदयपुर में होने जा रहे सीवरेज लाइन के कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि अमृत 2.0 के फेज प्रथम के तहत 180.53 करोड़ रुपए की लागत से शहर के 14 वार्डों में 152 किमी सीवरेज लाइन कार्य किया जाएगा जिससे 18,620 सीवरेज कनेक्शन हो सकेंगे। इस योजना से लगभग 70 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी, इससे उदयपुर नगर निगम का सीवरेज कवरेज 60.59 प्रतिशत से बढ़कर 72.69 प्रतिशत हो जाएगा। योजना के तहत शहर के 14 वार्डों में सीवरेज लाइन डाली जाएगी।

निर्धारित समय में पूर्ण हो काम – धारीवाल

मंत्री धारीवाल ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों का दायित्व है कि वे तय समय सीमा में सीवरेज लाइन का काम पूर्ण होना सुनिश्चित करें। उन्होंने संवेदक कंपनी को भी पाबंद किया कि काम गुणवत्ता पूर्ण हो और समय से पूरा हो। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन का काम कोई आसान काम नहीं है, निरंतर मॉनिटरिंग से ही इसे समय पर किया जा सकता है। मंत्री धारीवाल ने कहा कि उदयपुर में 14 करोड़ की लागत से झीलों का पुनरुद्धार कार्य भी करवाया जाएगा जिससे यहाँ के पर्यटन को चार-चाँद लगेंगे।
धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना लागू की है जिससे 50 हजार रुपए का ब्याज मुक्त ऋण अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को दिया जा रहा है। ऐसे ही इंदिरा गांधी रसोई योजना के तहत शहर में जगह-जगह रसोइयाँ संचालित हैं जहां 8 रुपए में भरपेट भोजन मिल रहा है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से शहरों में भी रोजगार की गारंटी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है।
कार्यक्रम को महापौर जीएस टाक, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जगदीश श्रीमाली और निर्माण समिति अध्यक्ष तारा चंद जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर निगम पार्षद और लाभांवित वार्डवासियों की तरफ से अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
उप महापौर पारस सिंघवी ने नगर निगम की विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, पूर्व विधायक चुन्नीलाल गरासिया, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:वीरांगना दिवस के अवसर पर समाज में बदलाव के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाली10 वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:पशुपालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, कृषि व मुर्गी पालन के नए बैच जल्द : प्रेम कुमार

rktvnews

मनन करने पर मजबूर करता है नाटक “भोलाराम का जीव”।

rktvnews

भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल पोत में से पहला अर्नाला पोत सौंपा गया।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता “विश्व आदिवासी दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज में फहरा तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment