RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

उत्तराखंड: राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर डिजिटल शिक्षण सामग्री के वाहनों को किया रवाना।

RKTV NEWS/देहरादून(उत्तराखंड)24 दिसंबर। आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर राजभवन से प्रदेश के 80 विद्यालयों के लिए डिजिटल शिक्षण सामग्री के वाहनों को रवाना किया। उत्तराखंड मानव सेवा समिति द्वारा एयर पोर्ट अथॉरिटीऑफइंडिया के आर्थिक सहयोग से राज्य के पांच जिलों के 80 राजकीय विद्यालयों को आधुनिकतम गुणवत्ता युक्त डिजिटल शिक्षण सामग्री प्रदान की गई है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि इस पहल से डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल सुदूरवर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम बेहद प्रशंसनीय है और शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं। ये उपकरण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मानव सेवा समिति ने हमेशा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम: राष्ट्रपति के आगमन को ले उपायुक्त ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला कार्यक्रम में चतरा ने हासिल की शीर्ष रैंकिंग, नीति आयोग से मिलेगा 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार।

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

बिहार की बौद्धिक परंपरा पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

भगवान शिव को समर्पित ‘भक्ति की शक्ति’ के साथ ज़ी अनमोल सिनेमा और ज़ी क्लासिक मना रहे श्रावण मास।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment