RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाराजा कॉलेज के प्राचार्य से 20 सूत्री मांगों को लेकर मिला आइसा का प्रतिनिधि मंडल।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 सितंबर।महाराजा कॉलेज के छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर आज छात्र संगठन आइसा के प्रतिनिधिमण्डल ने 20 सूत्री मांगों के साथ महाराजा कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र देकर वार्ता किया।

सौपे गए ज्ञापन में मुख्य मांगे

1. सभी विभागों में शुद्ध पेय जल की अभिलंब व्यवस्था किया
जाए
2.क्लास रूम की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए।
3. क्लास रूम में बिजली और पंखा की व्यवस्था किया जाए।
4: कैंपस में शौचालय की व्यवस्था के साथ महाविद्यालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए ।
5: लैब को सुचारू रूप से संचालन की व्यवस्था कराई जाए।
6. लाइब्रेरी में नयी एडिसन की पुस्तक की व्यवस्था कराई जाए।
7: कॉलेज में अकादमिक सांस्कृति कार्यक्रमों के लिए एक
सभागार का निर्माण कराई जाए।
8: स्टूडेंट आई-कार्ड की तत्काल प्रवधान किया जाए।
9. क्लास रूम में व्हाइट बोर्ड की व्यवस्था किया जाए।
10. विद्युत आपूर्ती के लिए वैकल्पित व्यवस्था किया जाए।
11: प्रत्येक क्लास रूम में पोडियम की व्यवस्था किया जाए।
12. बन चुके महिला छात्रावास को तत्काल आवंटित किया जाए।
13:जर्जर हो चुके क्लास रूम को तत्काल मरम्मत कराई जाए।
14. नामांकन हो चुके छात्र-छात्राओं का कॉलेज द्वारा
नामांकन रसिद मुहैया कराया जाए।
15.साईकिल स्टैंड को चालू कराई जाए।
16: कॉलेज कैंपस में एक कैंटिन की व्यवस्था कराई जाए।
17: कैंपस में हेल्थ- सेंटर की तत्काल व्यवस्था कराई जाए।
18: महाविद्यालय में जिम की तत्काल विनिर्माण कराई जाए।
19: बॉलीबॉल, एथलिट और फूटबॉल विजेता टिम
प्रोत्साहन के रूप में ट्रैकसूट इत्यादि को तत्काल दिया जाए ।
20. सभी प्रकार के खेल को सुचारू रूप से संचालित
कराई जाए।
मौके पर भोजपुर जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा ने सभी मांगों पर बिन्दुवार चर्चा करते हुए कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर हमारी मांगों को नही माना गया तो आइसा आंदोलन की ओर बढ़ेगी! वही अध्यक्ष शुभम मौर्य ने कहा कि कॉलेज में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है एवं आई कार्ड के लिए छात्र छात्राएं दर दर भटक रहे है सभी सत्रों के सभी छात्र छात्राएं को जल्द से जल्द आई कार्ड मुहैया कराया जाए वही प्राचार्य ने आइसा के 20 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में महाराजा कॉलेज के उपाध्यक्ष छोटू कुमार ,सहसचिव आयुष कुमार , आइसा नेता अमन कुमार , समीर कुमार शामिल थे।

Related posts

भोजपुर जिले मे अपराध चरम पर: दुर्गा राज

rktvnews

राष्ट्रपति ने 17 वी लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

कथा श्रवण से मिलती है जीवन दर्शन की राह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वैशाली:आचार संहिता लागू, निर्वाचन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण शिखर सम्मेलन (ग्लेक्स) 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

झारखंड:आईटी टावर झारखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा।

rktvnews

Leave a Comment