RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:ससमय कार्रवाई से अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना होती है प्रबल: डीजीपी

राज्य की पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक ने दिए 6 “स” के मूलमंत्र।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)02 सितंबर। आलोक राज ने 30 अगस्त को पुलिस महानिदेशक, बिहार के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। अपनी जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने राज्य की पुलिसिंग को बेहतर एवं सुदृढ़ करने हेतु 6 “स” के मूलमंत्र देते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को निदेशित किया।
बिहार पुलिस का फोकस निरंतर निर्धारित समय सीमा में Prevention & Detection of Crime पर रहा है, जिसे भविष्य में और तीव्र गति से करने में पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा दिए गए 6 “स” मूलमंत्र सफल साबित होंगे।

समयः घटना के बाद रिस्पांस टाइम जितना कम, पुलिस की कार्रवाई उतनी अच्छी।

सार्थकः पुलिस की कार्रवाई सार्थक हो, जो नजर आए। अपराधियों में खौफ दिखाई दे।

संवेदनशीलः पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील हो। जनता की बातों को सुनें और उचित कार्रवाई करें।

शक्तिः पुलिस सशक्त नहीं होगी तो अपराधियों के बीच कानून का डर नहीं रहेगा। कानून की शक्ति से अपराधी डरें।

सत्यनिष्ठाः पुलिस सत्यनिष्ठ हों तथा अपनी कार्रवाई के प्रति ईमानदार होगी तभी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतर पाएगी।

स्पीडी ट्रायलः समय से जांच कर आरोप-पत्र दाखिल करें और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाएं।
पुलिस महानिदेशक, बिहार ने त्वरित कार्रवाई के महत्व पर बल देते हुए अपने सभी कर्मियों / पदाधिकारियों को निर्देशित किया है। इससे अपराध की रोकथाम होती है और कानून के पालन का संदेश मिलता है। समय पर की गई पुलिस कार्रवाई न केवल अपराधियों को गिरफ्तार करने में मदद करती है, बल्कि जनता के बीच पुलिस पर विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत करती है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट और सांप्रदायिक गौ-गुंडे कानून और संविधान से ऊपर ; दलित, आदिवासी और कमजोर तबकों की बढ़ी मुसीबतें : माकपा सम्मेलन में रिपोर्ट पर चर्चा जारी।

rktvnews

अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी निन्‍दनीय है:भाकपा(माले)

rktvnews

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को रद्द करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास की सक्रियता से बाल विवाह पीड़िताओं की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच मिला : डा सुनीता सिंह

rktvnews

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:श्रीभगवान सिंह कुशवाहा नोमिनेशन के पूर्व मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद।

rktvnews

Leave a Comment