RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 नवंबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास, सड़क, राशन कार्ड,स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय – धर्म और विज्ञान’ पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

04 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से लेखक बीपीएस वालिया ने की भेंट।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment