RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:“सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)11 फरवरी।10 फरवरी “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान द्वारा किया गया। सभागार में “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर पर Smart tech safe choices exploring the safe and responsible use of AI थीम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामान्य नागरिक तथा प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा तथा एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
एनआइसी के तत्वावधान में आयोजित “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
मौके पर उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रतिभागियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।
कार्यशाला में डीडीसी नागेंद्र पासवान, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष कुमार प्रसाद, इंस्पेक्टर कुनाल कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर तारक दास, मास्टर ट्रेनर श्री रोहित राज तथा साइबर पीस फाउंडेशन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन वरूज ओझा द्वारा किया गया।

Related posts

बक्सर: डीएम का अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “कॉफी पर संवाद”

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सिवान:सिसई गांव की बेटी ने पहले ही प्रयास में IIT और NEET में सफलता हासिल की।

rktvnews

त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज राजापुर पुलिस चौकी में बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में मतदान अधिकारियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

चतरा:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सुरक्षा व बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment