
RKTV NEWS/सारण (बिहार) 18 अगस्त।अनैतिक देह व्यापार के शिकार 03 युवतियों को पुलिस ने कराया गया मुक्त। इस धंधे में संलिप्त 03 अभियुक्तों को आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ किया गया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज 18 अगस्त को जनताबाजार पुलिस टीम द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में अनैतिक देह व्यापार के दृष्टिगत विशेष अभियान चला रही थी। इसी कम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जनताबाजार थानान्तर्गत ग्राम दंदासपुर स्थित ढोढ़नाथ मंदिर के पास सांमत होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनताबाजार पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापामारी किया गया। छापामारी के कम में 03 युवतियों को मुक्त कराकर इस धंधे में शामिल 03 अभियुक्तों को आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। इन बरामद युवतियों द्वारा बताया गया कि होटल संचालक उनको पैसा का प्रलोभन देकर इस कार्य के लिए प्रताड़ित करते है। अनैतिक देह व्यापार में लिप्त रहने के आरोप में होटल संचालक एवं अभियुक्तों के विरूद्ध जनताबाजार थाना कांड संख्या-165/24, दिनांक 18.08.2024, धारा-3/4/5/6 Immoral Traffic Prevention Act 1956 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. चितरंजन कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता-जगत प्रसाद, सा०-सोहई, थाना-बनियापुर, जिला-सारण। 2. बिक्की कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता-तेरस दास, सा०-हमिन्दपुर, थाना-बैकुण्ठपुर, जिला-गोपालगंज।
3. राहुल कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता-तुफानी साह, सा० रामगढ़ा, थाना-दुरौधा, जिला सिवान।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
राज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, पु०अ०नि० निर्मला सुमन, थानाध्यक्ष, जनताबाजार थाना, प्र०पु०अ०नि० दिलीप चौधरी, जनताबाजार थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।
