RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर के पूर्व जिला न्यायाधीश के निधन पर शोक।

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।बक्सर न्यायमण्डल के पूर्व जिला न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निधन पर अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने शोक जताया।
स्व वर्मा वर्ष 2001 से 2004 तक बक्सर न्यायमण्डल के जिला न्यायाधीश की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद बिहार राज्य उपभोक्ता आयोग एवं केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल पटना के अध्यक्ष थे ।
अपना भरा पूरा परिवार के बीच 80 वर्ष की उम्र में स्व वर्मा ने पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।वे राज्य के कई स्वयंसेवी संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप कार्य करते रहे।
बक्सर में जिला न्यायाधीश के पूर्व देवघर झारखंड के भी जिला न्यायाधीश रहे थे।
जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पाण्डेय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व वर्मा बक्सर में एक विद्वान न्यायाधीश एवं कुशल प्रशासक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, राजेश रंजन सहाय, सुमन कुमार श्रीवास्तव न्यायमण्डल के वरिष्ठ कर्मचारी राजीव कुमार श्रीवास्तव संजय कुमार अमरेंद्र भारती संतोष कुमार द्विवेदी आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related posts

आईएनएस कदमत्त का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा।

rktvnews

पटना:मौरिशस के पूर्व शिक्षा मंत्री एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुँचे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 जुलाई 24

rktvnews

सारण:मातृ शिशु अस्पताल में एक हीं छत के नीचे मिल रहीं है सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

rktvnews

नवादा: केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला नवादा सह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार आलोक शेखर ने विकास कार्यों का निरीक्षण एवं जन प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के साथ किया संवाद।

rktvnews

अभिनेता अभय भार्गव ने शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो के ज़रिए बेटियों को पढ़ाने के महत्त्व ज़ोर देते हुए कही ये जरूरी बातें, जानिए !

rktvnews

Leave a Comment