RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला।

रांची/झारखंड (एजेंसी PR 24 ×7)09 फरवरी। एनएसई ने अपने आईपीओ से जुड़े नियम और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसके लिए एक विशेष आईपीओ समिति को दोबारा गठित किया गया है, जो लिस्टिंग की पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी और उसकी निगरानी करेगी।

पुनर्गठित आईपीओ समिति की संरचना इस प्रकार है:

– तबलेश पांडेय – चेयरपर्सन (नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर)
– श्रीनिवास इंजेती – मेंबर (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर)
– प्रो. (डॉ.) ममता बिस्वाल – मेंबर (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर)
– न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्रीमती अभिलाषा कुमारी – मेंबर (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर)
– प्रो. जी. शिवकुमार – मेंबर (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर)
– आशीष कुमार चौहान – मेंबर (मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ)

एनएसई के बोर्ड ने नियामकीय मंजूरी के अधीन एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की स्थापना को मंजूरी दी है, जिसके माध्यम से एक कोयला एक्सचेंज स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित सहायक कंपनी का नाम नेशनल कोल एक्सचेंज / भारत कोल एक्सचेंज / इंडिया कोल एक्सचेंज हो सकता है, जिसे मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स द्वारा स्वीकृति दी गई है।
इस कंपनी का गठन कोयला मंत्रालय द्वारा जारी प्रस्तावित कोल रेगुलेशंस, 2025 के अनुरूप किया जाएगा। एनएसई ने प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज की सहायक कंपनी में ₹100 करोड़ तक की पूंजी निवेश को मंजूरी दी है।

Related posts

समस्त देशवासियों को समृद्ध बनाने वाला बजट है:कुमार प्रतीक जिला मंत्री

rktvnews

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना के तहत आज कुल 4 कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, कामयाबी के लिए निरंतर प्रयास जरूरी:अवध ओझा

rktvnews

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में एसटीएसभी इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय।

rktvnews

भोजपुर: तिवारीडीह सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने पहुंचे आर के सिंह।

rktvnews

मोतीहारी:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment