RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:एक अच्छा शिक्षक सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता होता है : डॉ देवेंद्र दीपक

भोपाल/मध्यप्रदेश(मनोज कुमार प्रसाद)31 अगस्त।आज होटल ब्ल्यू पर्ल, शिवाजी नगर भोपाल के सभागार में श्रद्धा गुप्ता की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवेंद्र दीपक ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में महिला लेखिका संघ की पूर्व अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, उत्सवमूर्ति श्रद्धा गुप्ता एवं उनके पति अरुण गुप्ता भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का सरस सफल एवं चुटीला संचालन वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में चार वर्ष के बच्चे रेयांश ने गणपति जी, शंकर जी के संस्कृत श्लोकों को कुशलता पूर्वक सुनाकर सभी का मन जीत लिया। अतिथियों का स्वागत अरुण गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राजीव लोचन कस्तवार, मनोज गुप्ता, सतीश भारद्वाज, अनिल गुप्ता, अतुल गुप्ता एम सी सोनी, साधना, मधु एवं नीता गुप्ता द्वारा किया गया। मॉर्निंग वाकर्स क्लब के साथियों
माधव सिंह दांगी, दवे जी, विजय श्रीवास्तव, एम सी पंडाग्रे, आर सी जैन द्वारा लोकगीत, भजन एवं गानों की मधुर प्रस्तुति की गई।
डॉ देवेंद्र दीपक ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक शिक्षक सफल राष्ट्र निर्माता होता है। यह श्रृद्धा जी की सेवा समाप्ति नहीं है बल्कि वे अब मानवता की सेवा में और अधिक समय दे सकेंगी। रघुनंदन शर्मा ने कहा कि सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व. लक्ष्मीनारायण गुप्त विश्वबंधु जी की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे की तीनों पीढ़ियों ने संजोकर रखा है। अरुण गुप्ता जी द्वारा मानस भवन को दी जा रही सेवाएं महत्वपूर्ण हैं।कुमकुम गुप्ता ने भी श्रद्धा जी के सद्गुणों पर प्रकाश डाला। राजीव लोचन कश्तवार, अनिल गुप्ता, अल्का तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में श्रद्धा गुप्ता जी की भूरी भूरी प्रशंसा की। अंत में श्रद्धा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा तथा अशोक निर्मल, रामबाबू गुप्ता, गोकुल सोनी, मनोज गुप्ता, मार्निंग वाकर्स क्लब सदस्यों, डॉ देवेंद्र दीपक परिवार एवं अनेकों गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धा की का सम्मान किया गया।

Related posts

झारखण्ड में ट्राइबल डिजीटल एटलस बनाने की तैयारी शुरू!आजीविका के विभिन्न माध्यमों और स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित करने की तैयारी।

rktvnews

जयपुर:जलमहल की पाल पर सूर्यकिरण एरोबैटिक एवं सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले का हुआ आयोजन।

rktvnews

18 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

rktvnews

झारखंड:मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को दिल्ली में कराया गया मुक्त।

rktvnews

पटना:बहुत बोलता है मेरे घर का हीरामन, भिश्ती की सुनकर…..!लखनऊ के वरिष्ठ कवि डा शैलेश पण्डित का हुआ एकल काव्य-पाठ, किए गए सम्मानित ।

rktvnews

Leave a Comment