RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई कार्रवाई में लगभग एक लाख 45 हजार रुपये की मदिरा और वाहन जप्त।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)08 फरवरी।इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वृत्त आंतरिक- 2 की प्रभारी जया मुजाल्दे और पलासिया प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया ने अपनी टीम के साथ सिंहासा क्षेत्र में सुबह गश्त के दौरान दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में जवाहर टेकरी से कुख्यात ब्लेकर आनंद चौहान के घर के सामने से दोपहिया वाहन MP09 VH7357 से 95 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई। साथ ही दूसरी कार्रवाई शांति नगर के एक कुख्यात ब्लेकर सुभाष पवार के घर के सामने से एक बिना नंबर प्लेट की दोपहिया वाहन हीरो डेस्टिनी की डिक्की और हरे रंग के एक झोले से कुल 75 पाव देसी मदिरा बरामद की गई।
उक्त दोनों स्थानों से जब्त अवैध मदिरा एवं दो दुपहिया वाहनों की कुल बाजार मूल्य लगभग एक लाख 45 हजार रुपये है। साथ ही दोनों आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण – श्रवण बाधित पेशेवरों एवं सांकेतिक भाषा इंटरप्रेटर्स के लिये भारत का प्रथम भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधियों अंतर्गत निर्वाचन विभाग के विभिन्न एप्लीकेशन को लेकर हुई कार्यशाला

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय को लेकर बैठक।

rktvnews

भुवनेश्वर:राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार एवं उद्योग सचिवों का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आरंभ।

rktvnews

भोजपुर:जिला अभिलेखागार परिसर के गुमटी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से क्यामुद्दीन अंसारी ने की मुलाकात।

rktvnews

पंचायत मंडल मीडिया प्रभारी विकास सिन्हा द्वारा बड़का गांव में प्रधानमंत्री के कार्यकर्ताओ के जनसंवाद का कराया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment