RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:नगरपालिका निर्वाचन तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया कोषांगों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)08 फरवरी।उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण कर मतदाता सूची का वर्किंग कॉपी तथा मतदाता पर्ची का मिलान कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता से पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

सीतामढी:जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति,की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

हरियाणा उदय:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का शुभारंभ

rktvnews

सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी

rktvnews

श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति सतपहाडी़ आरा के तत्वाधान में भव्य विश्वकर्मा पूजा आयोजित!कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार – एक नई दिशा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

शुभ मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘कहवा’ को विश्व स्तर पर मिल रही सराहना के बारे में ज़ाहिर की अपनी भावनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment