RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन 25 को।

पारंपरिक गायिकी से गूंजेगा भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 फरवरी। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आज हुई बैठक के दौरान मंच पर होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन 2026 आगामी 25 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता कवि दूधेश्वर मिश्र और संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित बैठक के दौरान विचार विमर्श करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल सिंह,शालिनी श्रीवास्तव, डॉ किरण कुमारी,कृष्ण यादव कृष्णेंदु,रंगकर्मी सह पत्रकार रवींद्र भारती,दिनेश राय आदि ने आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।भगवती पासवान, सतीश रंजन,रणजीत पांडे,जितेंद्र कुमार सिंह,वादक रामसुख राय, डॉ आर सी भूषण,पटना से आए वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र नारायण सिंह आदि ने सामूहिक निर्णय लेते हुए 25 फरवरी को होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन कराने का निर्णय लिए साथ ही 21 फरवरी मातृ भाषा दिवस पर जे पी प्रतिमा स्थल के पास भोजपुरी भाषा को लेकर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय किया।विचार विमर्श के दौरान वर्षों से बंद चैता कराने का भी निर्णय लिया गया।वहीं पारंपरिक रूप से होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन 2026 कार्यक्रम करने पर सभी लोगों ने बल दिया। जिसमें होली गायन के साथ साथ हास्य कवि सम्मेलन भी शामिल रहेगा।

Related posts

राजस्थान : शासन सचिवालय में 78वां स्वाधीनता समारोह।

rktvnews

यूआईडीएआई ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक सदृढ़ता को बढ़ाने के लिए एनएफएसयू के साथ हाथ मिलाया।

rktvnews

भोजपुर:सीबीएससी माघ मेला में दिखा शिक्षा, विज्ञान, कला-संस्कृति का संगम।

rktvnews

गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने का विधेयक भ्रष्टाचार पर नहीं, विपक्ष पर हमला है।

rktvnews

भोजपुर:महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

जातिवाद फैलाने के सबसे बड़े दोषी मीडिया।

rktvnews

Leave a Comment