RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की नगरपालिका चुनाव हेतु गठित विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)05 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने सभी कोषांगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी भी कोषांग को अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता हो तो उसकी मांग समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया की समुचित जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि नगरपालिका निर्वाचन–2026 के तहत पहला रेंडमाइजेशन 9 फरवरी, दूसरा रेंडमाइजेशन 11 फरवरी तथा तीसरा रेंडमाइजेशन 21 फरवरी 2026 को निर्धारित है।
बताया कि एसएसटी (Static Surveillance Team) कार्यरत है।
सभी संबंधित कोषांगों को निर्देश दिया गया कि आवश्यक सामग्री की मांग समय रहते कर लें। वाहन कोषांग वाहनों की आवश्यकता का आकलन करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने संबंधित कोषांगों को प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। वहीं मीडिया सेल को पेड न्यूज एवं अन्य प्रचार-प्रसार पर होने वाले खर्च की निगरानी करने को कहा गया।
बैठक में यह भी बताया गया कि दुमका जिले में नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस क्रम में आम नागरिकों को सूचित किया गया कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है।आम नागरिकों की सुविधा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन, जनशिकायत एवं नियंत्रण कोषांग की स्थापना की गई है। नागरिक चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतें अथवा सूचनाएं 9508250080 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।

Related posts

गढ़वा में 29 नवम्बर को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जमीरा कोठी में आरा रंगमंच का होली मिलन संपन्न।

rktvnews

पच्चास साल बाद होने वाली परिसीमन को लेकर चिंताएँ।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह के खिलाफ प्रखंडों में निकला जागरूकता रथ।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment