RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरकार ने पाकिस्तान से भारत में आयातित या निर्यातित सभी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 मई।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर पाकिस्तान से भारत में आयातित या निर्यातित सभी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इससे पाकिस्तान से सीधे या किसी अन्य व्यापार मार्ग से माल के आयात पर प्रतिबंध लग जाएगा।
अधिसूचना संख्या 06/2025-26 दिनांक 2 मई 2025 के माध्यम से जारी निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। एफटीपी 2023 में एक नया पैराग्राफ, पैरा 2.20ए, जोड़ा गया है:
“पाकिस्तान से आने वाले या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी माल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या अन्यथा अनुमत हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है।”

विस्तृत अधिसूचना डीजीएफटी की वेबसाइट https://dgft.gov.in पर उपलब्ध है ।

Related posts

श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

रांची:प्रदीप यादव के भाई दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा फिर पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने एमएनआईटी परिसर में किया नवीनीकृत बास्केटबॉल मैदान का उद्घाटन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

जॉन लीजेंड के साथ लीग में शामिल हुईं संजना सांघी, यूएनजीए 2025 में बनीं एमसीएन बोर्ड ऑफ एडवाइज़र्स की सदस्य।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे अधिकारियो और जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment