सभी एईआरओ को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्दश के दिये निर्देश।
इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)04 फरवरी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर नवजीवन पवार, संयुक्त कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा द्वारा इंदौर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उसकी समीक्षा की। बैठक में श्री झा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें और उसकी मॉनिटरिंग भी करते रहे। उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए है।

