RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)04 फरवरी।विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल, चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए उन्होंने आमजनों को संबोधित किया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
सिविल सर्जन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, समय पर पहचान और उचित उपचार से कैंसर को काफी हद तक रोका एवं नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आमजनों को बताया कि कैंसर की प्रारंभिक जांच नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दयानंद सरस्वती ने कहा कि कैंसर विश्व स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से कैंसर के कई मामलों से बचाव संभव है।
डॉ. सिंड्रेला ने अपने संबोधन में महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा (बच्चेदानी के मुंह) के कैंसर की रोकथाम के लिए नियमित जांच एवं व्यक्तिगत स्वच्छता को अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं डॉ. गीतांजलि कुमारी ने जानकारी दी कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच जिला सदर अस्पताल, चतरा में निःशुल्क उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि असामान्य रक्तस्राव, बदबूदार योनि स्राव, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब के दौरान दर्द, बार-बार योनि संक्रमण या मूत्र संक्रमण जैसी समस्याओं के लक्षण दिखाई देने पर महिलाओं को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करानी चाहिए।
डॉ. अंकुर कुमार ने कहा कि अस्वस्थ जीवनशैली, तंबाकू एवं शराब का अत्यधिक सेवन तथा जागरूकता की कमी कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम एवं नशे से दूरी अपनाकर कैंसर से बचाव संभव है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम सहायक हरि शंकर (एनसीडी), स्टाफ नर्स सोनी कुमारी, किरण (एनसीडी) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, आरा में विधिक सहायता केंद्र का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:जे.पी.मुक्ताकाश मंच पर हुआ योग साधना।

rktvnews

छतीसगढ : बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने जिलें में मतदान प्रतिशत को 70% से अधिक करने का लक्ष्य किया निर्धारित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment