RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 4 अक्टूबर को गांधीनगर से बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों के बारे में राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान – “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” का शुभारंभ करेंगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 अक्टूबर।केंद्रीय वित्त मंत्रालय का वित्तीय सेवा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड, और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण के सहयोग से, वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों के बारे में तीन महीने का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान (अक्टूबर-दिसंबर 2025) शुरू करेगा। इस अभियान का शीर्षक “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” होगा।
इस अभियान का उद्घाटन केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 4 अक्टूबर 2025 को गांधीनगर, गुजरात से करेंगी।
बीमा पॉलिसी के दावे, बैंक जमा, लाभांश, शेयर और म्यूचुअल फंड की आय सहित बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियां अक्सर जागरूकता की कमी या पुराने खाता विवरण के कारण बिना दावे के ही रह जाती हैं। इस अभियान के दौरान नागरिकों को अपनी बिना दावे वाली संपत्तियों का पता लगाने, रिकॉर्ड अपडेट करने और दावा प्रक्रिया पूरी करने के बारे में तत्काल मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके लिए डिजिटल उपकरण और इसके चरण-दर-चरण प्रदर्शन भी दिखाए जाएंगे।
भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नागरिकों द्वारा बचाए गए प्रत्येक रुपये का दावा वे स्वयं या उनके कानूनी उत्तराधिकारी और नामांकित व्यक्ति कर सकें। यह अभियान लोगों को इसमें प्रमुखता से भाग लेने, जागरूकता फैलाने और हर घर में वित्तीय समावेशन को मज़बूत करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह नागरिकों को उनके सही धन का पता लगाने और दावा करने के तरीके के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करेगा। इसमें संबंधित फंड नियामकों द्वारा विकसित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) से मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।
एक विशेषए वित्तीय समावेशन प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड और पेंशन संस्थानों के स्टॉल शामिल होंगे।

Related posts

भोपाल:राष्ट्रीय परेड में शामिल प्रत्येक कैडेट्स अनुशासन और प्रेरणा का प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:प्रेस/मीडिया पर सत्ता प्रायोजित हमले व न्यूज क्लिक व जनपक्षधर पत्रकारों पर छापेमारी व गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला प्रतिवाद मार्च!

rktvnews

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

पटना:लैंगिक भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने हेतु जीविका द्वारा “नई चेतना 3.0” जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव द्वारा समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment