RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अप्रैल।आज महंतमहादेवानंद महिला कॉलेज आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मीना कुमारी द्वारा किया गया । इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह और कार्यक्रम पदाधिकारी भी उपस्थि रहे। जिन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए छात्रों का उत्साह बढ़ाया और कहा की भारत में मतदान लोकतंत्र की नींव है। भारत में प्रत्येक नागरिक को इसमें भाग लेने का अधिकार और जिम्मेदारी है। वोटिंग क्या है? भारत में मतदान का महत्व,भारत में कौन मतदान कर सकता है?,भारत में कौन मतदान नहीं कर सकता?,भारत में मतदान कैसे करें? ,भारत में आपके मतदान अधिकार क्या हैं? ,भारत में मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?, मतदाता पहचान पत्र कैसे प्राप्त करें, मतदान करने के लिए पात्र कौन है, इन प्रमुख पहलुओं को समझकर उन्होंने कहा की युवा अपने देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय योगदान दे सकते हैं और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य पूरा कर सकते हैं।कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्विप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ राखी सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन केंपस एंबेसडर अंशु पांडे और मनीषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक गण और छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता। में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी बबली प्रसाद और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया कुमारी को सर्टिफिकेट दिया गया।

Related posts

भोजपुर: 06 मार्च को पटना चलने और अधिकार मांगने का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

भोजपुर: आरा में 11 हजार लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:डांडिया उत्सव का कार्यक्रम भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में हुआ आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री का एलपीजी गैस सिलेंडर वितरकों से संवाद, राजस्थान में मिल रहा देश का सबसे सस्ता गैस सिलेंडर! इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के सफल क्रियान्वयन में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरकों की भूमिका अहमः मुख्यमंत्री

rktvnews

एक राष्ट्र एक चुनाव से संबद्ध उच्च स्तरीय समिति का राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ विचार-विमर्श जारी।

rktvnews

दुमका के आदिवासी कारीगरों की कला राष्ट्रपति भवन तक पहुंची।

rktvnews

Leave a Comment