RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

प्रदेश के वन क्षेत्रों में रोमांचकारी गतिविधियां होंगी शुरू – मुख्यमंत्री ने दी 9.74 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

जयपुर/राजस्थान 21 जून। युवाओं को वन क्षेत्रों से जोड़ने के लिए वन क्षेत्रों में हाइकिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग एवं अन्य रोमांचकारी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 9.74 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस राशि से प्रदेश के 12 जिलों के विभिन्न वन क्षेत्रों में गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इनमें अजमेर के तारागढ़, अलवर के चूहड़सिद्ध, बारां के रामगढ़ क्रेटर, भरतपुर के ब्रज चौरासी क्षेत्र, भीलवाड़ा के हमीरगढ़ व मंगरोप, चित्तौड़गढ़ के हथिनी औदी व मेनाल वाटरफाल, दौसा के मेढ़ा व गोलमेल, जयपुर के बुचारा व कचरावाला, सिरोही के मातरमाता, सीकर के बोलेश्वर, प्रतापगढ़ के धूणीमाता व कमलेश्वर महादेव तथा उदयपुर के नाल सांडोल क्षेत्र शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Related posts

आरा के गोला मोहल्ला में शाखा कमिटी के संयुक्त तत्वधान में मनाया गया माले का 54वा स्थापना दिवस।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया अनुमंडलीय अस्पताल ,डुमरी का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:जिला कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक एवं कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ अंतरविभागीय समन्वय से योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

रामनवमी हेट स्पीच केस: गुजरात कोर्ट ने काजल हिंदुस्तानी को जमानत दी।

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने की कि अपील।

rktvnews

29 अक्टूबर को 150 देश ‘आयुर्वेद दिवस 2024’ मनाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment