आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 21 जून।आज जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार द्वारा जगदीशपुर प्रखंड के साही बाजार के पास स्थित पंपों का निरीक्षण किया गया और कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल भोजपुर को निर्देशित किया गया कि वह इन पंपों का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ करें। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया कि आज से 40 साल पूर्व नहरों में और अधिक मात्रा में पानी की आपूर्ति हेतु नहरों के किनारे किनारे कई नलकूप लगाए गए थे इन सभी पंपों की स्थिति कई वर्षों से बंद रहने के कारण जर्जर हो चुकी है किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए इन पंपों का जीर्णोद्धार कराया जाना आवश्यक है।

