RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : ईद व रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर मे वासंती नवरात्र, ईद, रामनवमी तथा चैती छठ पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से चैती नवरात्र, ईद, रामनवमी तथा चैती छठ पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे एक दूसरे से मिलजुल कर भाईचारा और सदभावना के साथ खुशी-खुशी वासंती नवरात्र, ईद, चैती छठ तथा रामनवमी का पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, शिव शंकर सिंह, कृष्णा प्रसाद, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, सरयू तिवारी, बंटी पांडे, वार्ड पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, संजय चौबे, मनोज पासवान, चंदन पांडे, सरपंच विनोद मिश्र, मुन्ना तिवारी, बारी खाॅ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

नवादा:शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीणा वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जशपुरनगर : कुमेकेला मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है सेनेटरी पैड निर्माण

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आंध्रप्रदेश के कुरनूल में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित ‘रोजगार मेला’ में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment