RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:बीबीकेडीए कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त निर्देश।

टटीरी टाउनशिप की प्रगति पर जिलाधिकारी की कड़ी नजर, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)03 फरवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बागपत–बड़ौत–खेकड़ा विकास प्राधिकरण (बीबीकेडीए) कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं, परियोजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की जानकारी ली तथा कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता व गति लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से टटीरी टाउनशिप परियोजना से संबंधित अभिलेखों, स्वीकृत नक्शों, आवंटन प्रक्रिया, भूमि से जुड़े मामलों एवं कार्य प्रगति रिपोर्ट का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कार्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, फाइलों के समय पर निस्तारण, डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन करने, कार्यालय स्वच्छता, आगंतुक व्यवस्था एवं कर्मचारियों की उपस्थिति प्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान जनसुनवाई से जुड़े मामलों, आम नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न होकर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए, ताकि आम जनता का विश्वास प्राधिकरण पर बना रहे।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण, ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करने, फील्ड निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनीत उपाध्याय सहित बीबीकेडीए के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

आधी सच्चाई का लाइव तमाशा: रिश्तों की मौत का नया मंच।

rktvnews

मीडिया प्रतिनिधियों के समग्र कल्याण की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न ,जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर।

rktvnews

कैबिनेट ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए वेंचर कैपिटल जुटाने हेतु स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी

rktvnews

जीविका द्वारा आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment