RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 सितंबर। 18 सितंबर को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया ।हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति कुमारी ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक व छात्राओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी विभागों की छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर मीना कुमारी ने इस कार्यक्रम के लिए हिंदी विभाग का धन्यवाद करते हुए 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा स्वीकार करने से लेकर भारत में हिंदी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की । हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने हिंदी के रोजगारपरक भाषा होने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़े के आयोजन व प्रयोजन पर विस्तार में चर्चा की । हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति कुमारी ने भारत के विभिन्न हिस्सों में हिंदी की स्थिति व गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों की भाषा को सीखकर कैसे हिंदी साहित्य व भारतीय संस्कृति को कैसे समृद्ध किया जा सकता है इस पर चर्चा की । बीसीए विभाग के शिक्षक अमरजीत जी ने स्वरचित कविता के माध्यम से प्राचीनकाल से लेकर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की उपस्थिति पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शिल्पा ,व अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रजनी नरसरिया रहीं । सभी छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया । डॉ. रजनी नरसरिया ने प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम की घोषणा की जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्राची प्रिया, कोमल कुमारी ,स्वेता कुमारी क्रमशः संयुक्त रूप से प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं एवं स्लोगन प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी व रागिनी कुमारी क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं । पूर्व में आयोजित तुलसी जयंती के कार्यक्रम जिसके प्रमाण पत्र वितरित किए गए उसमें अंजलि कुमारी , खुशी कुमारी , जूही कुमारी क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी व हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने सभी छात्राओं को प्रमाण – पत्र वितरित कर अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सभी विभागों के प्राध्यापक डॉ. राजीव कुमार , डॉ. शुमैला , डॉ. राखी सिंह , डॉ. राखी सिन्हा , डॉ. स्वाति ,डॉ . मनोज कुमार, डॉ जुगल कुमार ,डॉ राकेश कुमार , राघव कुमार , अमरजीत ,डॉ. शिवस्वरूप , डॉ . राजबाला आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अंजू कुमारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

गाजीपुर : कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के हिन्दी साहित्य भारती का अन्तर्राष्ट्रीय आजीवन सदस्य बनने पर साहित्यिक रचनाकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

नारनौल:सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में चल रहे पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, दिया समाधान का आश्वासन।

rktvnews

बक्शी विकास द्वारा संगीत सेवा का पच्चीसवां वर्ष यादगार।

rktvnews

भोजपुर :बिहार बंद को लेकर छात्र युवा शक्ति का प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment