RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लखनऊ:केन्द्रीय बजट 2026-27 देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक, इसमें नए और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने युवाओं, महिलाओं, अन्नदाता किसानों, उद्यमियों सहित समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर बनाये गये बजट के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त तथा वित्त मंत्री का अभिनन्दन किया।
अलग-अलग सेक्टर में व्यापक रिफॉर्म से बजट आम नागरिक के जीवन को सहज और सरल बनाने में सहायता करेगा।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)02 फरवरी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज देश की संसद में केन्द्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत किया है। उन्होंने विकासोन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार तथा वित्त मंत्री का अभिनन्दन करते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, अन्नदाता किसानों, उद्यमियों सहित समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह नए भारत से विकसित भारत की ओर अग्रसर करने वाला तथा देश को स्थिर व तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने वाला बजट है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। इसमें नए और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। बजट में 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कैपिटल एक्सपेंडिचर के माध्यम से सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित सात रेल कॉरिडोर का निर्माण, आयुष सेक्टर विकसित करने व हेल्थ सेक्टर को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आम नागरिकों और विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण से सम्बन्धित प्राविधान किये गये हैं।
बजट में प्रत्येक जनपद में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास निर्माण, ‘एस०टी०ई०एम०’ से जुड़ी छात्राओं हेतु छात्रावास निर्माण के माध्यम से युवाओं के सपने को नई उड़ान देने हेतु बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर से युक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने काप्राविधान किया गया है। इससे युवाओं के लिए प्रत्येक सेक्टर में अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग सेक्टर में व्यापक रिफॉर्म के सम्बन्ध में प्रस्तुत यह बजट आम नागरिक के जीवन को सहज और सरल बनाने में सहायता करेगा। यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी के साथ आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने बजट के प्राविधानों का स्वागत करते हुए कहा कि आम नागरिक विशेष रूप से मध्यमवर्गीय परिवार बजट को आशा भरी निगाहों से देख रहा था। विगत वर्ष देश ने जी०एस०टी० रिफॉर्म को देखा है। आम नागरिकों ने उसका लाभ लिया है। इस बजट में इनकम टैक्स एक्ट को अप्रैल से लागू करने की घोषणा तथा उसको सरलीकृत करने की दिशा में उठाया गया कदम स्वागत योग्य है। इससे प्रत्येक व्यक्ति आसानी से रिटर्न भर सकेगा, अधिक से अधिक व्यक्ति इनकम टैक्स की तरफ आकर्षित होंगे और नेशन बिल्डिंग के कार्यक्रम में अपना योगदान दे सकेंगे।

Related posts

54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ।

rktvnews

लखीसराय: देख नहीं सकती,फिर भी योजनाओं पर रखती हैं पैनी नज़र,जीविका के महिला संवाद कार्यक्रम को सुनीता देवी ने बताया उचित मंच।

rktvnews

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने स्पीडिंग को ले दिए कई निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें:मुख्य सचिव

rktvnews

सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में संभावना आवासीय उवि के शत-प्रतिशत बच्चे सफल!ग्यारहवी कक्षा के नामांकन में सभी तरह के शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देगा विद्यालय

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल सार्थक मानव कुष्ठाश्रम पहुंचे ,कहा पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म।

rktvnews

Leave a Comment