RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की तिथि में परिवर्तन, -23 जून के बजाय 10 जुलाई से होगा खेलों का शुभारम्भ, – 23 जून तक होंगेे रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान जून। राज्य सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया है। इन खेलों का शुभारम्भ अब 23 जून के स्थान पर 10 जुलाई को होगा। वहीं, खेलों में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि भी 23 जून तक बढ़ाई गई है।
खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आवश्यक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। वहीं, विद्यालय खुलने बाद करीब एक सप्ताह तक नए नामांकन होंगे। इन खेलों में 60 प्रतिशत तक सहभागिता स्कूली विद्यार्थियों की होती है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण तथ्य के साथ ही अन्य आवश्यक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए खेलों के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाते हुए बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। राज्य सरकार एवं प्रतिभागी खेलों की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। लगभग 54.70 लाख प्रतिभागी इन खेलों में हिस्सा लने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। अब रजिस्ट्रेशन की अवधि 23 जून तक बढ़ाये जाने से प्रतिभागियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

Related posts

राजस्थान होगा खेलों में अग्रणी, मिशन ओलंपिक के लिए 100 करोड़ का बजट: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

टूल किट की आपूर्ति और वितरण के लिए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, एनएसआईसी द्वारा जारी आरएफपी पर नई दिल्ली में एक पूर्व-बोली बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किफायती स्वच्छ ऊर्जा समाधानों का आह्वान किया और कहा, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, मजबूत सार्वजनिक निजी भागीदारी समय की जरूरत है।

rktvnews

बक्सर: अंबेडकर जयंती पर डीएम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि!राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई तिमाही बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment