RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में योगा।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 21 जून।माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा प्राप्त निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर आरा द्वारा आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर योगा शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में समस्त न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में पूर्वाहन 6:30 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षित योगा प्रशिक्षक उमाशंकर दास की निगरानी में सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण को योगा कराया गया एवं योग से होने वाले लाभों को बताया गया।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, ब्रजेश कुमार मालवीय ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग करना आवश्यक है इससे हमारी कार्यक्षमता बढ़ती है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि योगा दिवस के अवसर पर पीरो अनुमंडल एवं जगदीशपुर अनुमंडल में स्थित न्यायालय में भी योगा प्रशिक्षक द्वारा वहां के न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण को योगा कराया गया। ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने ‘आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना: सम्मान के साथ कार्याधिकार को सुरक्षित करना’ विषय के साथ महिलाओं पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की नवोन्मेषी पहल पर सांप-सीढ़ी का खेल बढ़ाएगा बच्चों का ज्ञान, यौन उत्पीड़न से होंगे सावधान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए 21 अभ्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी स्टडी किट।

rktvnews

Leave a Comment