RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: वोट कटवा लोगो से सावधान रहे जनता: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राजनीतिक पार्टिया चुनावी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। ऐसे में बड़हरा विधानसभा शाहाबाद में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बडहरा से एनडीए समर्थित प्रत्याशी और वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने चुनावी जनसंपर्क यात्रा में विरोधियों पर जमकर हमला बोला है। आपको बता दें कि कल यानी बीते सोमवार को राघवेंद्र सिंह द्वारा जनसंपर्क अभियान के दौरान विरोधियों पर करारा प्रहार किया गया। पिपरा, बस्मनपुर,बरजा, सलेमपुर, बाघाकोल, तेतरिया, मनी राय के टोला, पीपरपाती और अचरज राय के टोला साहित क्षेत्र के अन्य कई गांव में चुनावी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर क्षेत्र की जनता को बहला-फुसला कर गुमराह करने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने यह अभी कहा कि बडहरा विधानसभा क्षेत्र का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। इसके लिए वे किसी भी प्रकार के कदम को उठाने के लिए तत्पर रहेंगे।
जनसंपर्क के दौरान दीपक तिवारी,मुन्ना सिंह, संजय तिवारी, विकास राय,आशीष तिवारी, शिवयज्ञ तिवारी, शंकर दयाल पांडेय,हरेकृष्ण उपाध्याय, धनंजय तिवारी, झकड़ तिवारी, मनोज सिंह,प्रमोद तिवारी, अरविंद तिवारी,मनमोहन सिंह,सुगानी पांडेय,उमा पांडेय,माझील सिंह,ललन सिंह,सत्येंद्र सिंह,सतेन्द्र पांडेय,दुर्गाचरण मिश्रा सहित सैकड़ों जनता शामिल थे।

Related posts

पटना:10.05 एकड़ भूमि 14 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित!

rktvnews

राष्ट्रपति ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शिरकत की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पंडित भैयालाल शुक्ल स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कार वितरण।

rktvnews

संजना सांघी ने हाल ही में एक फिल्म समारोह में प्रकाश डाला कि शिक्षा का प्रसार हमारे देश में किस तरह से एक बड़ा सामाजिक मुद्दा बना हुआ है।

rktvnews

देवघर:बाल विवाह बेटियों के शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधक: उपायुक्त

rktvnews

उज्जैन:30 लाख दीपक अर्पण कर गुड़ी पड़वा पर होगा शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment