RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों के बारे में दी गई विधिक जानकारी।

हनुमानगढ़/राजस्थान 10 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में हरि ओम शर्मा अत्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ के निर्देशन में धनपत माली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सतीपुरा(हनुमानगढ़ जंक्शन) में मंगलवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव धनपत माली ने विद्यार्थियों को बताया कि महिलाएं परिवार की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और घरेलू संगठन में सुधार करने में सहायक होती हैं। महिलाओं का समाज में शिक्षा और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके माध्यम से समाज में ज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार होता है। महिला के साथ परिवार के सदस्यों के द्वारा दुर्व्यवहार करना, उसके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाना, उसके साथ गाली-गलौच करना, आर्थिक भेद-भाव करना, उसका यौन उत्पीड़न करना, उसे पीटना आदि अमानवीय व्यवहार घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को एंटी रैंगिंग, परीक्षाओं में नकल संबंधित कानूनों, कानून के साथ संघर्ष में कैदियों और बच्चों को कानूनी सेवाएं और सहायता योजना 2015 और महिलाओं के अधिकारोें, दहेज प्रथा आदि विषय की विधिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विगत दो दिनों में हनुमानगढ़ मुख्यालय स्थित रैन बसरों का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सा विभाग के सहयोग से रैन बसरों में आश्रितों का चिकित्सा परीक्षण करवाया गया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं अन्य विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेता आनंद रमन ने डूब कर मरे बच्चों के मुआवजे को लेकर डीएम से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:आरा बक्सर फोर लेन पर मिलेगा स्वाद का जायका! आर के रेस्टोरेंट एवं ढाबे का हुआ उदघाटन।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों ने मेगा कैम्प आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

उज्जैन:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सामर्थ्य हेतु खेलकुद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment