
आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।
RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)06 सितंबर।जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक आम जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन रोस्टर अनुसार किया जा रहा है। जिला के सभी पात्र लाभुकों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।
6 सितंबर को प्रतापपुर के एघारा, हंटरगंज के डुमरीकला और चकला, चतरा के आरा, ईटखोरी के हलमता, मयुरहंड के सोकी, गिद्धौर के पहरा, सिमरिया के जांगी, टण्डवा के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह और मिश्रौल में शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित किया गया।
09 सितम्बर सोमवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर
प्रतापपुर प्रखण्ड के जोगियारा, सिजुआ, लावालौंग प्रखण्ड के कोलकोलेकला, हंटरगंज प्रखण्ड के जोरीकला, सलैया, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के कैण्डीनगर, चतरा प्रखण्ड के ब्रहमणा, ईटखोरी प्रखण्ड के धनखेरी, मयुरहंड प्रखण्ड के बेलखोरी, गिद्धौर प्रखण्ड के द्वारी, सिमरिया प्रखण्ड के बन्हे, बानासाड़ी, टण्डवा प्रखण्ड के गाड़ीलौंग, टण्डवा
10 सितम्बर मंगलवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर
प्रतापपुर के मोनया, गजवा, कुन्दा प्रखण्ड के बौधाडीह, लावालौंग के कटिया पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के दंतार एवं पैनीकला, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बकचूमा, चतरा प्रखण्ड के गोढ़ाई एवं सीमा, ईटखोरी प्रखण्ड के मलकपुर, मयुरहंड प्रखण्ड के मयुरहंड, गिद्धौर प्रखण्ड के मझगांवा, पत्थलगडा प्रखण्ड के बरवाडीह, सिमरिया प्रखण्ड के पगार डाड़ी, टण्डवा प्रखण्ड के पदमपुर एवं धनगडा पंचायत
11 सितंबर बुधवार शुक्रवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर
प्रतापपुर प्रखण्ड के भरही एवं घोरीघाट, लावालौंग प्रखण्ड के मंधनिया, हंटरगंज प्रखण्ड के कटैया एवं तरवागड़ा, चतरा प्रखण्ड के टीकर एवं गंधरिया, ईटखोरी प्रखण्ड के परसौनी, मयुरहंड प्रखण्ड के हुसिया, गिद्धौर प्रखण्ड के बारीसाखी, पत्थलगडा प्रखण्ड के सिंघानी, सिमरिया प्रखण्ड के पुण्डरा एवं एदला, टण्डवा प्रखण्ड के बहेरा एवं कल्याण पंचायत
12 सितंबर गुरूवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर
प्रतापपुर प्रखण्ड के बभने एवं सिदकी, लावालौंग प्रखण्ड के हेडुम, हंटरगंज प्रखण्ड के कोबना, गोसाईडीह एवं केदलीकला, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के चारू, चतरा प्रखण्ड के जांगी एवं डमडोईया, ईटखोरी प्रखण्ड के नवादा, मयुरहंड प्रखण्ड के करमा, पत्थलगडा प्रखण्ड के नोनगांव, सिमरिया प्रखण्ड के हुरनाली एवं पीरी, टण्डवा प्रखण्ड के बड़गांव एवं डहु पंचायत
13 सितंबर शुक्रवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर
प्रतापपुर प्रखण्ड के प्रतापपुर एवं रामपुर, कुन्दा प्रखण्ड के नवादा, लावालौंग प्रखण्ड के लमटा, हंटरगंज प्रखण्ड के तिलहेत एवं उरैली, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के जमरीबकसपुरा, चतरा प्रखण्ड के लेम एवं दारीयातु, ईटखोरी प्रखण्ड के करनी मयुरहंड प्रखण्ड के मझगांवा, पत्थलगडा प्रखण्ड के मेराल, सिमरिया प्रखण्ड के ईचाक एवं चोपे, टण्डवा प्रखण्ड के बचरा उत्तरी एवं बचरा दक्षिणी पंचायत
कितने आवेदन हुए प्राप्त
आपकी योजना आपकी सारकार आपके द्वार कार्यक्रम में कल दिनांक 05 सितम्बर सोमवार तक विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में 61360 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 14633 आवेदन सोमवार को आयोजित शिविर में प्राप्त किए गए 14633 आवेदनों में से 6420 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए है। शिविर में आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जा रहे हैं। इसमें झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करते हुए लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।
लोगों को किया जा रहा है जागरूक
आमजन पंचायत सर पर आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले, इसके लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा द्वारा शिविरों व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जारहा है। साथ ही एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
