RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

उपायुक्त ने रिक्त पदों पर जल्द बहाली कराने का दिया निर्देश।
जिले के 121 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)01 जुलाई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय कक्ष में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बच्चों के कल्याणार्थ कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। आगे उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण इकाई को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यूनिट में शेष सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि विभागीय कार्यों में तेजी आ सके और बाल संरक्षण के मामलों का त्वरित निष्पादन हो।

इसके अलावा उपायुक्त ने अनाथ, बेसहारा और कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे चिन्हित 121 बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल ‘स्पॉन्सरशिप योजना’ का लाभ प्रदान किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्राप्त आवेदनों का समिति के माध्यम से जाँच कराते हुए उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि बच्चों के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न हो।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा एडीएसएस सरिता भारती, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मीरा कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सीडब्ल्यूसी के सदस्यगण, बाल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

वाराणसी:काशी में विभिन्न क्षेत्रों के विभूतियों का हुआ सम्मान।

rktvnews

सिलवासा में 51 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विराट आयोजन,श्री जीयर स्वामी सैकड़ों भक्तों संग रवाना।

rktvnews

हरियाणा: नारनौल:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।

rktvnews

शराब मामले का तीन साल का फरारी अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

गढ़वा में जलछाजन विकास परियोजना को मिली नई दिशा

rktvnews

लचीलेपन, नवाचार, समावेश और विकास के बारे में भारत की गाथाएं प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ बताई जानी चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment