RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त,रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों की समीक्षा की। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की रूप-रेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम आयोजन के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुदीव्य कुमार मंत्री, नगर एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा प्रातः 09:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड, झंडोत्तोलन, खेलकूद के आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाने हेतु आवश्यक निदेश दिया। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किए। इसके साथ ही उन्होंने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की। इसके अलावा झंडा मैदान में साफ- सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, परेड की तैयारियां, राष्ट्रगान, निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समुचित तरीके से करने हेतु निर्देश दिया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी समेत अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे शहर की साफ-सफाई एवं विभिन्न चौक चौराहों पर लगे प्रतिमाओं की साफ सफाई किया जाना अपेक्षित है। झण्डोत्तोलन के अवसर पर झण्डा मैदान, गिरिडीह में एक टैंकर पानी की व्यवस्था कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था (डिसपोजल ग्लास एवं डस्टबिन सहित) करने की बात कही गई। झण्डा मैदान, गिरिडीह में बैरीकेडिंग तथा आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य व्यक्तियों के बैठने हेतु पर्याप्त मात्रा में कुर्सी की व्यवस्था, कारपेट बिछाने एवं फुल गमला आदि की व्यवस्था की जायेगी। बैठने के स्थान पर महिला, पुरूष एवं गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया कर्मियों हेतु अलग-अलग बोर्ड लगवा दिया जाय, ताकि आगंतुकों को कठिनाई न हो। मंच सहित पूरे झण्डा मैदान, गिरिडीह मे सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिड़काव किया जाना है। प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल टीम / ऐम्बुलेंस की व्यवस्था की जायेगी।

Related posts

देवघर : यूं ही नहीं कहा जाता रक्तदान महादान:नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

आठ वर्ष पुराने झूठे मुकदमे में न्यायालय ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह समेत आठ को किया बरी।

rktvnews

प्रधानमंत्री 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

rktvnews

07अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आईएनएस सुमित्रा ने 19 क्रू सदस्यों के साथ जहाज को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाते हुए दूसरे सफल डकैती-रोधी अभियान को अंजाम दिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment