RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर संवाद।

महिला व बालिका के सशक्तिकरण से समाज होगा मज़बूत: उपायुक्त

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम24 जनवरी।राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के साथ समाज की कमजोर वर्ग की बालिकाओ ने संवाद कर अपने भविष्य के सपने व चुनौतियों तथा पर खुलकर अपनी बातें रखी।
बालिकाओं ने अपने दैनिक दिनचर्या, शिक्षा, बस्ती की समस्या, सामाजिक बुराईयों, भविष्य की चिंताओं तथा सपनों के बारे में प्रशासन के समक्ष बात की। बालिकाओं ने खासकर शिक्षा प्राप्त करने के क्रम के सरकारी लाभ लेने में जरूरत पड़ने वाले जरूरी प्रमाण पत्र बनने में होने वाली दिक्कतों, लाइब्रेरी, कैरियर, बस्ती में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, बालिका व महिला सुरक्षा तथा समाज में नशा पान जैसी बुराईयों तथा बालिका-महिला स्वास्थ्य पर चर्चा की।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा- महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएँ तथा कार्यक्रम संचालित है। बालिकाएं पढाई पर फ़ोकस रहें, मन लगाकर मेहनत करे। महिलाको के लिए निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में रोजगार एवं कैरियर के कई नए अवसर है। तकनीक से अपडेट रहें। अपनी कौशल क्षमता को निरंतर बढ़ाते रहे।
उन्होंने बताया आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की समस्या समाधान के लिए इस माह के अंत तक आपके नागरीय इलाकों में कैम्प लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। बस्तियों में सफाई, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शहरी निकायों के पदाधिकारीयों को निर्देशित किया। साथ ही जेनेसी के हेल्पलाइन नंबर 7970625111 तथा 0657-2912514 एवं मानगों के हेल्पलाइन नम्बर 9942997831 पर शिकायत दर्ज करने व समाधान के लिए संपर्क करने को कहा।
बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, नशा के विरुद्ध पुलिस कारवाई की जानकारी देने हुए सामाजिक रूप से भी इसके खिलाफ अभियान व जागरुकता की आवश्यता बताई।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बालिका-महिला सशक्तिकरण का संकल्प पाठ लिया गया एवं बालिकाओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग व स्टेशनरी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावे उप-विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, समाज कल्याण पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:तबला संगत संसार का प्रमुख वाद्य : तबला वादक लाल बाबू निराला।

rktvnews

भोजपुर : सरकार असंभव को संभव करने का कर रही प्रयास : राहुल तिवारी  

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने व्यापक रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स को मानवीय जुनून और भावना का उत्सव बताया; हरियाणा केआईपीजी का पहला चैंपियन बना।

rktvnews

जहाँ विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती हैं, वहाँ धर्म की होती है जय-जयकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात को आरा विधानसभा के शक्ति केंद्रों पर एकत्रित होकर सुना गया!मन की बात जन जन को उत्साहित कर विकास का ताना-बाना बुना:अमरेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment