RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मॉझी एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )26 मार्च। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को 12, स्ट्रैंड रोड, पटना में केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम माँझी एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी।
इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पटना की महापौर सीता साहू, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री सिविल सेवा में चयनित प्रतिभागियों के अभिनन्दन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

निपुण जनपद की ओर अग्रसर बागपत!सक्षम निपुण 186 विद्यालयों का जिलाधिकारी ने दिया लक्ष्य।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने किया राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज,ककीला का निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अटल भूजल योजना के कार्यों के बारे में उपायुक्तों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस।

rktvnews

भोजपुर:सीने पर कलश स्थापना कर भक्त कर रहे मां की आराधना।

rktvnews

Leave a Comment