RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

PK का राजद पर बड़ा हमला, कहा- जिस दिन राजद ने ‘माई-बहिन मान योजना’ का वादा किया, उसी दिन वे यह भी समझा रहे हैं कि वे यह वादा कभी पूरा नहीं करने वाले।

हम अन्य पार्टियों की तरह नहीं हैं जो कहते हैं कि सब कुछ करेंगे लेकिन करते कुछ नहीं।

हम जनता से सिर्फ वही वादे करेंगे जिन्हें हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे:प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार )06 फ़रवरी।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सत्याग्रह आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम दूसरी पार्टियों की तरह नहीं हैं जो कहते हैं कि सब कुछ करेंगे लेकिन करते कुछ नहीं। हम जनता से सिर्फ वही वादे करेंगे जिन्हें हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे। और जो भी वादा करेंगे, उसका पहले गहन अध्ययन करेंगे और फिर जनता को बताएंगे कि हम किस तरह से वादा पूरा करेंगे।
प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जन सुराज राजद की तरह जनता से झूठे वादे नहीं करता और न ही कभी करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में राजद ने ‘माई- बहिन मान योजना’ की घोषणा की है, जिसके तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। बिहार में 6 करोड़ महिलाएं हैं, मतलब अगर हर महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएं तो हर साल करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। जब बिहार का कुल बजट ही 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये है तो हर साल 1.5 लाख करोड़ रुपये कहां से देंगे? इसका साफ मतलब है कि जिस दिन राजद ने वादा किया था, उसी दिन वे यह भी समझा रहे हैं कि वे इस वादे को कभी पूरा नहीं करने वाले हैं।

Related posts

पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए कार्य बल (टास्क फोर्स) ने विज्ञान भवन में 5वीं बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क परियोजना के क्रियान्वयन को गति दी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 12 मार्च 23- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार: स्वच्छता रैंकिंग : पटना को वाटर प्लस, बिहार के 100 शहरों को ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेशन मिला।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment