RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

हनुमानगढ़:एडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने ग्रहण किया कार्यभार।

हनुमानगढ़/राजस्थान 26 फरवरी। जिले के नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री उम्मेद सिंह रतनू ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विदित रहे कि आरएसएस श्री रतनू को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग भी जिले के टिब्बी में ही बतौर एसडीएम मिली थी, उसके बाद संगरिया में भी एसडीएम पद पर रहे थे। 22 फरवरी को जारी प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची में श्री रतनू को झालावाड़ के मनोहरथाना से हनुमानगढ़ एडीएम पद पर स्थानांतरित किया गया था।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। मुख्य ध्यान चुनाव संबंधी तैयारियों और चुनावी गतिविधियों पर रहेगा। जब तक आचार संहिता नहीं लगती तब तक अन्य विभागीय कार्यों को समय पर पूर्ण करवाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। श्री रतनू ने कहा कि साथ ही गुड गवर्नेस के कॉन्सेप्ट के तहत कार्यालयों का निरीक्षण, सभी कार्मिक समय पर कार्यालय आएं और अपना काम समय पर पूर्ण करें, इसकी मॉनिटरिंग प्रभावी तरीके से की जाएगी। गुड गवर्नेस मुख्य लक्ष्य रहेगा।

Related posts

रांची:अपने वादे के अनुरूप 3200रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री और एडीबी कंट्री डायरेक्टर मियो ओका की मुलाकात, सड़क तंत्र, बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

दुमका:हाईवे किनारे स्थित 61 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, डीएमएफटी बैठक में उपायुक्त का निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:भालपट्टी थाना के मुरिया गाँव की खबर एक अफवाह: एसडीओ

rktvnews

रक्षा मंत्री ने कहा, देश के हितों की रक्षा के लिए तकनीकी रूप से उन्नत सेना का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

rktvnews

आस्था और इंजीनियरिंग का संगम:उमिया धाम में अदाणी सीमेंट ने रचा सबसे बड़े राफ्ट फाउंडेशन का विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment