RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त,सारण प्रियंका रानी के द्वारा किया गया।

सारण/छपरा 15 सितंबर। आज  उपविकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी के द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सारण के सभागार में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बलदेव चौधरी, निदेशक, जिला ग्रमाीण विकास अभिकरण, सारण, दयानंद प्रसाद, जिला समन्वयक, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, सारण तथा सारण जिला के सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान उपस्थित थे। इसमें स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी एवं इसके अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वच्छता में लोगों की भागीदारी बढ़ाना,गॉंवों की साफ-सफाई बढ़ाना, उपभोक्ता शुल्क संग्रहण को बढ़ावा देना, परम्परागत कचड़ा का निपटारा करना, विद्यालय में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन कराना, गॉंवों को कचरा मुक्त बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसके अंतर्गत हर दिन एक गॉव अभियान, मेरा वार्ड – मेरी जिम्मेवारी, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन करना,दीवार चित्रण, स्कूल आधारित गतिविधियॉं, जीविका आधारित सामुदायिक उत्प्रेरण सम्मिलित है।
साथ ही अंत में बताया गया कि दिनांक 02.10.2023 को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जाएगा।इसमें बेहतर कार्य करने वाले मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

बिहार:मंत्रिपरिषद् के निर्णय।

rktvnews

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत उप विकास आयुक्त ने आदि सेवा केंद्र घोषपुर का किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

गंगोत्सव के मंच पर “राजा महाराजा” सम्मेलन में घरानेदार कलाओं की खुश्बू

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

आवास न्याय सम्मेलन: 50 दिव्यांगों को मिला निःशुल्क सहायक उपकरण।

rktvnews

Leave a Comment